वीरपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बरौनी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि वीरपुर थाना को सूचना मिली कि एक महिला का अपहरण कर लिया गया है.