अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या 7 में आपसी लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन- फानन में बुधवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देख-रेख में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.