रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में बीते 4 दिनों से छाए काले बादल, किसानों की चिंता बढ़ी
Rithi, Katni | Apr 5, 2026 रीठी तहसील क्षेत्र में बीते चार दिनों से आसमान पर काले बादलों का डेरा बना हुआ है, जिससे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मौसम के इस अचानक बदलाव ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। कल शनिवार रात करीब 9 बजे आकाशीय बिजली चमकती रही और बादलों की तेज गर्जना सुनाई देती रही इस दौरान कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई