महेश्वर रोड पर गड्ढे भरने और सड़क को समतल करने का काम बुधवार सुबह से शुरू हो गया है। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने और मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) वासु मित्तल के निरीक्षण के 24 घंटे के भीतर हुई है।