मझगवां: सतना-चित्रकूट मार्ग बना यमलोक का रास्ता, अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से राहगीर परेशान
सतना-चित्रकूट मार्ग इन दिनों विकास के नाम पर विनाश की इबारत लिख रहा है। BSNL (BBNL) प्रोजेक्ट के तहत ऑप्टिकल फाइबर बिछाने वाली एजेंसी ने MPRDC की सड़क के शोल्डर्स का 'हुलिया' बिगाड़ कर रख दिया है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ विभाग करोड़ों के मेंटेनेंस का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे निजी ठेकेदार सड़क को मौत के जाल में तब्दील