ललितपुर: मसोंरा में ट्रक और तीन पहिया टैक्सी की टक्कर में चालक की मौके पर मौत, 9 यात्री घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसोंरा के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन पहिया टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे टैक्सी में सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए और टैक्सी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, उक्त मामले में बताया गया दो की हालत गंभीर है,ललितपुर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।