बेगूसराय: बेगूसराय के चमथा में अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली एक भाई की हुई मौत जबकि दूसरा घायल ,
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा लक्ष्मण टोल की है।मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका भाई दीपक कुमार राय बताया जा रहा है।