लटेरी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लाखों का सामान खाक
लटेरी तहसील के कोलुआ पठार में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ दोपहर करीब 2:00 बजे गोरेलाल बंजारा के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गोरेलाल के बेटे और बेटी दोनों की शादी 19 अप्रैल को होनी तय थी। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं और