बदायूं: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाव, हल्के-भारी वाहनों के लिए रहेगा डायवर्जन
Budaun, Budaun | May 30, 2026 बदायूं में ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। हर-हर गंगे मैया के जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। जनपद बदायूं सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।