गोपालपुर: गंगा नदी में खराब हुई ओवरलोड नाव, SDRF ने 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई
बरारी गंगा घाट से महादेवपुर जा रही यात्रियों से भरी नाव बीच धार में खराब हो गई। नाव पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे। इंजन बंद होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने सभी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा