गिरिडीह: देवरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नशे की लत से था परेशान
देवरी थाना क्षेत्र के बेरोडीह निवासी किशुन सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई। शनिवार को 1 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि बद्री सिंह का 30 वर्षीय पुत्र किशन सिंह का गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी गई।