रीठी: रीठी में 22 जून का रेल रोको आंदोलन: मांगों पर अड़े क्षेत्रवासी, पुलिस-प्रशासन से हुई शांति पूर्ण चर्चा
Rithi, Katni | Jun 19, 2026 कटनी। कोरोना काल से बंद पड़ी कोटा-जबलपुर ट्रेन के पुनः संचालन अथवा दयोदय एक्सप्रेस के रीठी स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी मांग को लेकर 22 जून को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले शुक्रवार को रीठी थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।