रामगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ प्रखंड के ग्राम संगठनों में जागरूकता बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड में संचालित ग्राम संगठनों में विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर समूह की दीदियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।