गड़हनी: भोजपुर एसपी ने कांडों के निष्पादन को लेकर गड़हनी थाना का किया निरीक्षण
भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने सोमवार को गड़हनी थाना का निरीक्षण को लेकर बैठक किया। बैठक में थानाध्यक्ष कमलजीत व सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे। एसपी ने कहा कि सभी कांडों को जल्द से जल्द अनुसंधान कर निष्पादन करना होगा। बारी बारी से सभी अनुसंधानकर्ताओं से चर्चा किया। वहीं थाना के भवन व रख रखाव को लेकर भी निरीक्षण किया।