बिल्सी में जैन खाद बीज भंडार की दुकान में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जैन खाद बीज भंडार दुकान के मालिक टीटू जैन ने रविवार रात 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया, फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।