लखीमपुर खीरी जिले निघासन तहसील क्षेत्र के खैरटिया के नया पिंड गांव में आज सोमवार को सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सुबह से लेकर शाम तक भड़कता रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष नदी की कटान से उनकी जमीन बह जाती है, लेकिन जैसे ही नदी पीछे हटती है, उसके बाद खाली पड़ी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया।