डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के रहने वाले करुणा शंकर पांडे घर के सामने बने भोलेनाथ मंदिर के पुजारी है। उन्होंने मंगलवार की सुबह समय लगभग 4:00 बजे बीमारी से परेशान होकर अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।