होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष सतर्कता शुरू कर दी है। ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और स्टेशन परिसरों में सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।