सागर नगर: चांदवर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल
सानौधा थाना क्षेत्र के चांदवर रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह 9 बजे एक मोर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मोर अचानक पटरी पर आ गया, तभी तेज रफ्तार ट्रेन से टकराकर दूर जा गिरा, जिससे उसके पंख और गर्दन वाले हिस्से में चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए मोर को सुरक्षित स्थान पर रखा और वनविभाग को सूचना दी।