पेण्ड्रा रोड गौरेला: राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीपीएम के निशानेबाजों ने जीते कई पदक, जिले का बढ़ाया मान, सभी ने दी शुभकामनाएं
राजधानी रायपुर में आयोजित 25वीं राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। प्रदेश के लगभग 25जिलों के 400 खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर विजय दयाराम एवं एसपी मनोज खिलारी।