गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना का हीरक जयंती समारोह
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के हीरक जयंती समारोह की श्रृंखला में बुधवार 19 मार्च को दीक्षा भवन में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे बुंदेलखंड तथा सिद्धार्थ विवि के पूर्व कुलपति प्रो सुरेन्द्र दुबे द्वारा लिखित नाटक उठो अहल्या का मंचन किया जाएगा। सांस्कृतिक संगम की इस प्रस्तुति का निर्देशन मानवेंद्र त्रिपाठी करेंगे।