फुलवारी: बेऊर मोड़ के पास एक ट्रक से बैटरी चोरी करते दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 बैटरी बरामद
Phulwari, Patna | Jun 27, 2026 बेऊर थाना पुलिस ने बेऊर मोड़ के पास एक ट्रक से बैटरी चोरी करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात 8:19 पर मामले की जानकारी बेऊर थाना अध्यक्ष ने देते हुए बताया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी के दो बैटरी बरामद किए गए हैं वहीं उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर दो अन्य बैटरी भी बरामद किए गए हैं।