तारानगर: तारानगर में लगातार बारिश से सड़कों पर आया पानी, बस स्टैंड की कई दुकानों में घुसा, दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान
तारानगर क्षेत्र में सुबह से ही जबरदस्त बारिश का दौर जारी है, जहां किसानों के चेहरे पर खुशियां आयी तो वहीं लोगों का जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया। बरसात के कारण तारानगर शहर के बस स्टैंड से लेकर बाजार तक सडक़े नहर बन गई। आलम यह रहा की बारिश आने के बाद व्यापारी दुकानों को बंद कर वहां से भागे और दुकानों के आगे 10 से 12 फीट पानी आने से दुकानों को संभाल भी नही सके।