बैतूल नगर: पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! गंज चाय विला और ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर चाय विला नामक दुकान और उसके समीप लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही आग की लपटों पर पड़ी, उन्होंने बिना समय गंवाए नगर पालिका दमकल को सूचना दी। पुलिस की तत्परता के च