बेगुं: बेगू नगर में जल झूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, ठाकुर जी को नगर भ्रमण करवाया गया
बेगू नगर में जल झूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंगलवार शाम सात बजे मिली जानकारी। इस अवसर पर नगर के 29 मंदिरों से ठाकुर जी को नगर भ्रमण करवाया गया। इसके बाद नगर के अति प्राचीन देवरा बावड़ी कुंड पर ले जाकर स्नान करवाया गया एवं महा आरती की गई। देवरा बावड़ी परिसर में बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया।