धमतरी: धमतरी पुलिस की पाठशाला के योग गुरु-शिष्य को राज्यपाल ने किया सम्मानित
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार की पहल "पुलिस की पाठशाला" से जुड़े योग प्रशिक्षक आरक्षक सुजय मंडल व शिष्या रूची साहू को राजभवन में राज्यपाल रमन डेका ने नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मयूर, चक्रासन, शीर्षासन में निपुण सुजय मंडल पुलिस लाइन रुद्री में जवानों को योग प्रशिक्षण देते हैं। उनसे प्रशिक्षित रूची साहू भी योग शिविरों में सक्रिय हैं।