राजातालाब: कालिकाधाम चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से कार को 50 मीटर तक घसीटा, चालक समेत युवती घायल
कालिकाधाम चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से कार 50 मीटर तक घसीटी, चालक समेत युवती घायल वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिकाधाम चौराहे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार चालक समेत एक युवती घायल हो गई, जबकि कार और फल की दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।