बीना: खुरई रोड ग्राम हिरण छिपा में कार की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक चालक घायल,कार सवार ने घायल को कराया सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jun 28, 2026 30 वर्षीय रवि अहिरवार निवासी बिना जो बाइक से जा रहा था। तभी रविवार करीब 10:00 बजे बाइक चालक ने खुरई रोड ग्राम हिरण छिपा में अचानक बाइक मोड़ दी।जिससे कार एवं बाइक में टक्कर हो गई। घायल बाइक चालक को कार सवार ने स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर बाइक चालक का उपचार जारी है।