कैराना: कांधला में दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Kairana, Shamli | May 10, 2026 कांधला कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर सड़क हादसा सामने आया है। रविवार प्रात: करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।