अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मदन सिंह का पुरवा गांव में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक गेस्ट हाउस मालिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शरद यादव उर्फ जीतू के रूप में हुई है। शरद यादव का गांव के बाहर ‘आर.एस. पैलेस’ नाम से गेस्ट हाउस है। वह अपने सबसे छोटे भाई हरिओम यादव के साथ गेस्ट हाउस में रहकर