टिकारी: टिकारी-कुर्था मार्ग पर संडा पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से पैदल यात्री की मौत
Tikari, Gaya | Apr 19, 2026 टिकारी-कुर्था मार्ग स्थित संडा पेट्रोल पम्प के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान संडा निवासी 55 वर्षीय मुरारी प्रजापत के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मुरारी प्रजापत सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने मुरारी को टक्कर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान ANMMCH में मौत हो गई।