कुशलगढ़: तीन साल से पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, दो मासूम बच्चों के साथ न्याय की पुकार
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम खुटा निवासी देवचंद ने पत्नी के कथित नातरा प्रकरण को लेकर न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़ित ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी मायके जाने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।