होशंगाबाद नगर: शासकीय होम साइंस कॉलेज में भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती मनाई गई, विविध कार्यक्रम आयोजित
शासकीय होम साइंस कॉलेज नर्मदा पुरम में बुधवार को करीब 11 बजे साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती मनाई गई इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि भवानी प्रसाद मिश्र, हरिशंकर परसाई और माखनलाल चतुर्वेदी जैसे महान साहित्यकार यहां से जुड़े हैं।