गांधी स्टेडियम में क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ और एकता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को रन फॉर यूनिटी रन फॉर यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की।युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य राजीव दत्ता प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कुश्ती संघ थे।