अनूपगढ़ पुलिस ने एक बाइक सवार के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में चौथे इनामी आरोपी गौरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गौरी सिंह पर ₹5000 का इनाम घोषित था। थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार शाम 4 बजे बताया कि 20 सितंबर को 27 ए के मक्खन लाल ने अनूपगढ़ पुलिस थाने मे लूटपाट का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।