हुसैनाबाद: पेट्रोल पंप पार्टनरशिप के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी, दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में पेट्रोल पंप पार्टनरशिप के नाम पर एक करोड़ 32 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश कुमार सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बक्सर निवासी दो भाइयों पर धोखाधड़ी, धमकी और विश्वासघात का आरोप लगाया है। आवेदन में सतीश कुमार सिंह ने बताया है कि उनकी जमीन पर मां फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप एवं टाटा कंपनी का एक