सोमवार शाम 5 बजे दातागंज विधानसभा क्षेत्र के मझारा विद्युत उपकेंद्र का आज उदघाटन किया है। ग्राम मझारा में 10 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा की क्षेत्र वासियों को यह एक बड़ी सौगात है। किसान भाइयों को बिजली की लो बोल्टेज और कटौती से बड़ी राहत मिल सकेगी।