राजातालाब: मिर्जामुराद क्षेत्र में वंचित समुदायों में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प, सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई
मिर्जामुराद क्षेत्र के चित्रसेनपुर गाँव स्थित वंचित समुदाय के बीच आसरा फ़ार चेंज ट्रस्ट ने रविवार को बालिका शिक्षा की जननी मां सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अजय पटेल ने वंचित समुदायों सहित बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीतियां त्यागने और सामाजिक समता पर जोर दिया।