राजातालाब: मिर्जामुराद में तेज रफ़्तार बुलेट से टकरायी महिला, दोनों हुए घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव स्थित हाईवे पर शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। प्रयागराज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट के चपेट में आने से हाइवे पार कर रही स्थानीय गांव निवासिनी रंजू देवी (38 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गई। दूसरी ओर, बुलेट सवार बड़ा लालपुर निवासी रितेश कुमार (30 वर्ष) भी हाइवे पर गिरकर घायल हो गया