धमतरी: चलती बस के टायर में लगी भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर पुलिस ने रोककर बुझाई, 40 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी-नगरी केरेगांव रोड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार को ओडिसा से धमतरी आ रही एक चलती बस के टायर में अचानक आग भडक़ गई। सडक़ किनारे स्थित सेलून संचालक की नजर पड़ी और पुलिस के साथ रेस्क्यू शुरू हुआ। सेलून संचालक और केरेगांव पेट्रोलिंग पार्टी की टीम ने बस को ओवरटेक करते हुए केरेगांव से 5 किमी दूर खड़ादाह के पास बस को रूकवाया।