बरेली: तेज रफ्तार बनी मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार बनी मौत! डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।