राज तालाब थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 20 से अधिक चालान काटे गए। थाना अधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।