कहरा: बिहरा थाना के आरण गांव में दिए रुपए मांगने पर हुई मारपीट में एक लड़की हुई जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 25, 2024 बिहरा थाना के आरण गांव वार्ड 11 में कारी यादव से 25 हजार दिए रुपए मांगने गए तो कारी यादव ने मारपीट कर ली। जिस मारपीट में एक लड़की जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी लड़की का नाम नीतू कुमारी जो की बिहरा थाना के आरण गांव वार्ड 11 की रहने वाली बताई जा रही है। जख्मी लड़की ने कारी यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।