कहरा: थाना चौक पर चार चक्का वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को किया जब्त
Kahara, Saharsa | Feb 25, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के थाना चौक का है, जहां एक चार चक्का वाहन कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक जहाँ दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहीं बाइक सवार भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने चार चक्का वाहन को जब्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।