प्राणपुर: कटिहार के दिल्ली दीवानगंज स्टेशन के रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज में जल जमाव से यातायात बाधित
कटिहार-मालदा रेलखंड के दिल्ली दीवानगंज स्टेशन के पास रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज में जल जमाव हुआ है, जिससे बिहार-बंगाल और प्राणपुर आजमनगर प्रखंड के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक जिला प्रशासन से जल निकासी जल्द कराने की मांग कर रहे हैं।