पोखराहा और जोड़ के पास फोरलेन पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने का सिलसिला चिंता का विषय बन गया है। बीते कुछ दिनों में चार लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर आम जनता लगातार आवाज उठा रही थी और हाल ही में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।