जगदीशपुर: कहथु गांव में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मंत्री सह विधायक ने किया उद्घाटन
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के कहथू गांव में शनिवार की रात दुगोला चैता का शानदार आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कमल व्यास और रमाशंकर सिंह के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक गीत-संगीत का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में