रीठी तहसील क्षेत्र सहित पूरे कटनी जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। जिले भर में यह खरीदी कार्य 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 20 जनवरी तक निर्धारित समय-सीमा के अनुसार संचालित किया गया। इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु विभिन्न खरीदी केंद्रों पर पहुंचे