आज़मगढ़: कुंवर सिंह उद्यान में गोंड जनजाति संघर्ष समिति ने जाति प्रमाण पत्र जारी कराने को लेकर की बैठक
कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को गोंड जनजाति संघर्ष समिति की जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर बैठक हुई। जिसमें गोंड जाति के लोगों को जनपद में अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र जारी कराने को लेकर चर्चा की गई। गोंड जनजाति संघर्ष समिति के संरक्षक सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि 29 जनवरी को आजमगढ़ DM ने आदेश जारी किया है कि सभी तहसीलों में जाति प्रमाणपत्र मिलेगा।