आज़मगढ़: उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में नसबंदी के बाद कई महिलाओं को फर्श पर लिटाया
छोटा परिवार सुखी परिवार की योजना को साकार करने उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर नसबंदी कराने वाली महिलाओं के अमानवीय सुलूक किया गया। नसबंदी आपरेशन कराने के बाद महिलाओं को फर्श पर कराहते देखा गया। लगभग दर्जन भर महिलाओं को बेड पर सुलाया गया था ।